Civil Engineer Kaise Bane – योग्यता , फीस , छात्रवृत्ति, सैलरी | सिविल इंजीनियर कैसे बनें

इंजीनियर बनने का सपना कहीं ना कहीं बच्चों के दिमाग में बचपन से ही होता है और ऐसे में अगर आप एक ऐसे छात्र हैं जो आगे चलकर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी है कि आप सिविल इंजीनियरिंग के बारे में सब कुछ जाने तो इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सिविल इंजीनियरिंग से रिलेटेड सारी जानकारी देंगे बस आपको इस पोस्ट को ध्यान से और अंतिम तक पढ़ना है और आप सिविल इंजीनियरिंग के बारे में बहुत सारी चीजें जान पाएंगे जैसे –

महत्वपूर्ण Headings

1- Civil इंजीनियरिंग क्या है ? Civil इंजीनियर बनने के लिए क्या करना पड़ता है

2- सिविल इंजीनियर बनने के लिए योग्यता

3- सिविल इंजीनियर कैसे बने पूरी जानकारी

4- सिविल इंजीनियरिंग में कितनी फीस लगती है

5- सिविल इंजीनियरिंग कोर्स करने पर छात्रवृत्ति (Scholarship) कितना मिलता है

6- सिविल इंजीनियर की सैलेरी कितनी होती है

सिविल इंजीनियरिंग क्या है ? सिविल इंजीनियर बनने के लिए क्या करना पड़ता है

”सिविल इंजीनियरिंग” इंजीनियरिंग क्षेत्र का सबसे बेहतरीन प्रोफेशनल कोर्स होता है जिसको करने के पश्चात आप एक सिविल इंजीनियर कहलाएंगे लेकिन अगर आपको भविष्य में एक सिविल इंजीनियर बनना है तो सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि सिविल इंजीनियरिंग क्या है और एक सिविल इंजीनियर बनने के लिए हमें क्या करना पड़ता है

देखिए साहब एक सिविल इंजीनियर बनने के बाद आपको घर बनाना, डिजाइन करना, कंस्ट्रक्शन का काम करना, रोड, बिल्डिंग और बांध बनाना इत्यादि के बारे में सिखाया जाता है सिविल इंजीनियर का काम यही होता है

उदाहरण : घर की डिजाईन कैसा होगा , रोड कैसे बनेगी इसमें क्या क्या सामान लगेगा इत्यादि सारे काम एक सिविल इंजिनियर का होता है

सिविल इंजीनियरिंग आप दो तरह से कर सकते हैं एक तो डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग और एक बी टेक इन सिविल इंजीनियरिंग

डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग के माध्यम से आप एक जूनियर सिविल इंजीनियर कहलाएंगे इस कोर्स को आप 10वीं पास करने के पश्चात कर सकते हैं और बी टेक इन सिविल इंजीनियरिंग के माध्यम से आप एक सीनियर सिविल इंजीनियर कहलाएंगे इस कोर्स को आप 12वीं बाद कर सकते हैं

सिविल इंजीनियर बनने के लिए योग्यता

देखिए हमारे यहां सिविल इंजीनियर दो प्रकार के होते हैं एक तो सिनियर सिविल इंजीनियर और दूसरा जूनियर सिविल इंजीनियर, दोनों के लिए योग्यताएं अलग-अलग होती है नीचे दिए गए विकल्प को ध्यान से पढ़िए

सीनियर सिविल इंजीनियर के लिए योग्यता

सिविल इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए आपके पास 12th में साइंस सब्जेक्ट होना चाहिए जिसमे आपके पास (Maths) , (Physics) , (Chemistry) सब्जेक्ट से पास होना चाहिए.

12th में 60% मार्क्स चाहिए अगर आपको कोई एंट्रेंस एग्जाम देना है सिविल इंजीनियरिंग के लिए जैसे (IIT , AIEEE,) इत्यादि इन सब एग्जाम के लिए 60% मार्क्स चाहिए होते है 12वी में

जूनियर सिविल इंजीनियर के लिए योग्यता

जूनियर सिविल इंजिनियर (Junior civil engineer) अर्थात डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग के लिए आप 10th पास होने चाहिए

दसवीं में आपका कम से कम 33% अंक होना चाहिए

सिविल इंजीनियर कैसे बने पूरी जानकारी

आप डायरेक्ट सीनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आपको B Tech इन सिविल इंजीनियरिंग में एडमिशन लेना है तो सबसे पहले आपको 12th क्लास पास करना होगा वो भी (Maths) , (Physics) और (Chemistry) सब्जेक्ट के साथ इसके अलावा आपके 12 में न्यूनतम 60% मार्क्स होने चाहिए तभी आप किसी भी एंट्रेंस एग्जाम के लिए योग्य होंगे

इसके अलावा अगर आप जूनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आपको डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग कोर्स करना होगा जिसे आप 10th के बाद भी कर सकते है इसके लिए 10th आपको पास होना चाहिए तभी आप इसके प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले पाएंगे यह कोर्स दसवीं बाद पूरे 3 साल का होता है इसे हम पॉलिटेक्निक के नाम से भी जानते हैं

अब इसके लिए सबसे पहले आपको बीटेक या पॉलिटेक्निक का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा इसके पश्चात आपको एक प्रतियोगी परीक्षा देनी होगी और इस प्रतियोगी परीक्षा को बहुत अच्छे नंबरों से पास करना होगा अगर आप सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं प्रतियोगी परीक्षा पास करने के पश्चात काउंसलिंग के माध्यम से आपके एडमिशन प्रक्रिया पूरी होगी और फिर आप उस कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की ब्रांच से अपने बीटेक या पॉलिटेक्निक कोर्स की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं बी टेक कोर्स पूरे 4 साल का होता है और पॉलिटेक्निक कोर्स पूरे 3 साल का होता है

सिविल इंजीनियरिंग में कितनी फीस लगती है

देखिए साहब अगर आप सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कोर्स करते हैं तो इसके लिए कई कॉलेजों की फीस अलग-अलग होती है

सरकारी कॉलेज की फीस- 50 हजार/Year
प्राइवेट कॉलेज की फीस- 1-2 लाख/Year

अगर आप सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स करते हैं तो इसके लिए कई कॉलेजों की फीस अलग-अलग होती है

सरकारी कॉलेज की फीस- 12 हजार/ Year
प्राइवेट कॉलेज की फीस- 30-50 हजार/ Year

सिविल इंजीनियरिंग कोर्स करने पर छात्रवृत्ति (Scholarship) कितना मिलता है

देखिए साहब इसका सीधा सा उत्तर है कि किसी भी कॉलेज में आपका जितना फीस लगेगा लगभग उतना आपको छात्रवृत्ति प्राप्त हो जाएगी

Diploma in civil engineering

Fees Govt. College
12 हजार लगभग

छात्रवृत्ति Govt. College
12 हजार लगभग

सिविल इंजीनियर की सैलेरी कितनी होती है

एक सिविल इंजीनियर भारत में कई क्षेत्रों में नौकरी कर सकता है अब चाहे वह प्राइवेट सेक्टर हो अथवा गवर्नमेंट सेक्टर हो, हर एक क्षेत्र में एक सिविल इंजीनियर अपना बेहतर योगदान दे सकता है इसके साथ ही अगर हम एक सिविल इंजीनियर की सैलरी के बारे में बात करें तो वह कुछ इस प्रकार है

Civil Engineer (B. Tech)

Private sector
सैलरी- 30-35 हजार/month शुरूआत में

Government sector
सैलरी- 40-50 हजार/month

Civil Engineer (Polytechnic)

Private sector
सैलरी- 20-25 हजार/month शुरुआत में

Government sector
सैलरी- 35-45 हजार/month

कोर्स कंप्लीट होने के बाद इंटर्नशिप करें

4 साल का बी टेक कोर्स या 3 साल का पॉलिटेक्निक कोर्स पूरा होने के पश्चात आपको इंटर्नशिप करना पड़ता है इसके माध्यम से आप उस क्षेत्र में अनुभव हासिल कर पाते हैं और उस क्षेत्र के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त कर पाते हैं ताकि आप एक अनुभवी सिविल इंजीनियर बन पाए इसके लिए जरूरी है कि आप अपने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात इंटर्नशिप जरूर करें

अच्छा लगा तो शेयर करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!